फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन में गूंजेगा गुन्नौर के भ्रष्टाचार का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गुन्नौर तहसील में पुलिस, और आपूर्ति से लेकर विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाने वाले भाजपा विधायक अब पूरे मामले को सीएम के समक्ष उठाएंगे। जिसमें न केवल अधिकारियों की शिकायत की जाएगी बल्कि शिकायतों के साथ उनके साक्ष्यों को भी पेश किया जाएगा। जिन्हें कई महीनों से एकत्रित किया जा रहा है। वहीं भ्रष्टाचार से पीड़ित किसानों के हलफनामा भी शिकायत में शामिल किए जा रहे हैं। विधायक की तैयारियों की भनक के बाद तहसील के कई विभागों में खलबली मच गई है और विधायक को मनाने का सिलसिला भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गुन्नौर के भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव अपने विधानसभा में थानों से लेकर तहसील के राजस्व, आपूर्ति और विकास विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत करते रहे हैं। जिस पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने सीएम को भी चिट्ठी भेजी है। जिन पर विभागीय जांच चल रहीं हैं। विधायक की मानें तो सुधार न होने के कारण अब इस मामले को सीएम के समक्ष साक्ष्यों के साथ उठाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए कई विभागों के साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। इन साक्ष्यों के साथ सभी भ्रष्टाचारियों की पोल खोली जाएगी। जिससे ठोस कार्रवाई हो सके। वहीं पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार न रुकने के कारण अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

मनरेगा में हो रही धांधली की भी करेंगे शिकायत
संभल। विधायक ने आरोप लगाया है कि गुन्नौर तहसील के तीनों विकास खंडों में मनरेगा योजना में बड़े स्तर पर धांधली हो रही है। जिसमें मनरेेगा के तकनीकी सहायक मौके पर नहीं जाकर घर बैठे स्टीमेट और एमबी बना रहे हैं। कमीशन लेकर इन कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में घपला होने की पुष्टि अधिकारियों की जांच में भी हुई है। ग्राम निधि के धन का भी दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


हमारे विधानसभा क्षेत्र में कई विभागों में भ्रष्टाचार पनप रहा है। जिसकी हमने स्थानीय स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई है। हम विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए लखनऊ जा रहे हैं। अब साक्ष्यों के साथ भ्रष्टाचार के मामले को सीएम के समक्ष उठाएंगे। अगर मौका मिला तो विधानसभा में भी इस मामले को उठाएंगे।
विज्ञापन

- अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, विधायक गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें