फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में किसानों ने भरी हुंकार, आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मध्य गंगा नहर के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन के मुआवजे को सर्किल रेट से चार गुना करने की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने मांगें नहीं माने जाने तक प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का एलान किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक उपवास रख विरोध जताने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नगर के मुरादाबाद रोड पर स्थित मध्य गंगा नहर परियोजना कार्यालय पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में मंगलवार को एक महापंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा की जो किसान मध्य गंगा नहर परियोजना की लिए 2008 से 2013 तक अपनी जमीन बिना किसी विरोध के दे चुके हैं।
उन्हें भी सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। जब तक किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। अगर प्रशासन ने हमारी मांगें नहीं मानीं तो आर-पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने 31 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखने का भी एलान किया। यह उपवास राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जिले में मझावली चीनी मिल पर गन्ना किसानों का बकाया है जिसका भुगतान तत्काल कराया जाए।
महापंचायत में पहुंचे एसडीएम दीपेंद्र यादव ने किसानों से ज्ञापन लिया। महापंचायत की अध्यक्षता चंद्रभान सिंह और संचालन अमर सिंह देवल ने किया। इस अवसर पर जयवीर सिंह, दलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, सूरज सिंह, डा. जावेद, दिलशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें