फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षक, कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक, कर्मचारियों ने सभा कर पैदल मार्च करते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस बीच जिले भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक बजे करीब बड़ा मैदान के निकट पार्क में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक जुटे। पहले सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक चंद्रकेश यादव ने कहा कि सरकार या तो कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाल करे नहीं तो कर्मचारी किसी भी हद तक जाकर इसका करारा जवाब देंगे।
संघर्ष समिति के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राघव ने कहा कि यह मशाल जुलूस क्रांति की चिंरागी है, जिसे बुझने नहीं दिया जाएगा। कर्मचारी अब जाग गया है। पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन नहीं रुकेगा। पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है जिसे छीनकर सरकार ने कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी मंगल सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर अपराध किया है।
विज्ञापन

कर्मचारी अपने अपराधी को कभी माफ नहीं करेंगे। लोकसभा चुनाव में कार्य बहिष्कार कर नोटा का बटन दबाने का विकल्प सजा के रूप में सरकार के लिए कर्मचारी व उसका परिवार व सहयोगी तय करेंगे। संचालन अवनीश कांत ने किया। इसके बाद पैदल मार्च कर मशाल जुलूस निकालते हुए सभी अधिकारी, कर्मचारी व शिक्षक मुख्य चिकित्सा अधिकारी दफ्तर, जिला विद्यालय निरीक्षक दफ्तर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर व सिंचाई विभाग के दफ्तर होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर राजेश कुमार को सौंपा गया। इस दौरान सुनील दिवाकर, अमित कटारिया, अंजीव श्रोत्रिय, मनवीर सिंह, दीपक कपूर, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, राजकुमार रस्तोगी, सुशील चौधरी, शिवकुमार, वेदपाल सिंह, पवन कुमार सिंह, वदन सिंह, जयवीर सिंह, लक्ष्मीनारायन, सतेंद्र यादव, दीपक गोस्वामी, नेत्रपाल सिंह, कृष्णा टीजी, रानी पिप्पल, नीरू, विमलेश, सपना चौधरी, उमा तौमर, स्वाति चौधरी व आकांक्षा गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें