बबराला/गुन्नौर/धनारी। दो दिन से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त् हो गया है। बारिश को आलम यह है कि रात से लेकर पूरे दिन भर बादल बरसते रहे। बबराला में शुक्रवार की देर शाम हुई बारिश से नगर की गलियां पानी-पानी हो गई। एक घंटे की बारिश से स्टेशन मार्ग को बाधित कर दिया। जिसके सुचारू होने में करीब पांच घंटे लगेंगे। तब तक लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। वहीं कस्बा गुन्नौर के कोतवाली परिसर में पानी भर गया। जहां के मुख्य मार्ग पर लोगों को निकलने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गुन्नौर के कई मोहल्लों में बारिश के पानी से जलभराव हो गया है। साथ ही कस्बा धनारी में डीपी विद्या पीठ के सामने जलभराव होने से राहगीरों को दिक्कत कर सामना करना पड़ा। दिनभर बारिश होती रही और पानी नहीं निकल सका। जिसके चलते यहां से गुजरने वाली छोटी कारे बंद हो गई जिन्हें धक्का देकर निकालना पड़ा। गुन्नौर तहसील में शुक्रवार की देर रात तक बारिश का क्रम जारी रहा। जिससे अब खेतों में पानी भरे रहने की संभावना है।