फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप लगाकर भाजपाईयों ने कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। एक मारपीट के मामले में थाने में शिकायत करने पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता ने पुलिस पर मारीपट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुलिस से नौकझौंक कर आरोपी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली के भारतसिंह पुत्र धर्मसिंह भारतीय जनता पार्टी में मंडल मंत्री है। वह एक मारपीट के मामले की शिकायत करने के लिए धनारी थाने गए थे। आरोप है कि थाने के कार्यालय में तैनात एक पुलिस कर्मी ने उनके साथ मारपीट की। जिसकी सूचना पार्टी के उच्चा पदाधिकारियों को दी। जिसके बाद भाजपा के जिला महामंत्री बनवारी सिंह कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपाईओं की पुलिस से नौकझौंक हुई। हालांकि थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।
कोट-
हमारे कार्यकर्ता थाने में शिकायत लेकर गया तो वहां तैनात एक पुलिस कर्मी ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत पार्टी के उच्च पदाधिकाकरियों को की गई है। हमने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। - बनवारी सिंह, जिला महामंत्री भाजपा जनपद संभल।
विज्ञापन

कोट-
एक भाजपा कार्यकर्ता ने किसी शिकायत को लेकर थाने आया था जिसने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया हैै। मामले की जांच की जा रही है। - इलम सिंह, थानाध्यक्ष धनारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें