धनारी। कस्बे के बिजली घर पर चल रहा भाकियू का धरना वार्ता के बाद स्थगित कर दिया है। भाकियू की मांग पूरी करने का अश्वासन दिया गया। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि समयावधि के दौरान मांग पूरी नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार को थाना क्षेत्र के भागनगर में बिजली का करंट घर में आ जाने से एक किशोरी घायल हो गई और एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाकियू ने बिजली घर पर भैंस की कीमत की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। गुरुवार को धरना स्थल पर एसडीओ विनोद कुमार पहुंचे और धरना समाप्त करने का आग्रह करने लगे। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष इल्मसिंह व अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंच कर भाकियू की मांग स्वीकार करते हुए भैंस की कीमत दिलाने का आश्वास दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
भाकियू के अमर सिंह राजपूत ने चेतावनी दी कि मांग समय सीमा के अंदर पूरी नही हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बिजली के तारों से गुन्नौर तहसील में लगातार घटना हो रही है। जुनावई में सुखपाल बिजली से झुलस गये। एक भैंस की मौत हो गई। 9 जुलाई को बहजोई में जिलाधिकारी का घेराव किया जायेगा। धरना स्थल पर भूरे सिंह यादव, सचिन यादव, दुर्गपाल कुशवाह, रामनिवास यादव, वीरेश, मुकेश, महेश, नेमपाल, जीतपाल सिंह, केदारी सिंह, राजेंद्र सिंह, रामवीर, उदयवीर सिंह, भगवान सिंह, कृपाल सिंह यादव, सतीश चंद शर्मा, प्रेमसिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।