फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैड्यूल धड़ाम, भयंकर गर्मी में रुला रही बिजली,

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/धनारी/रजपुरा। भयंकर गर्मी के भारी उमस में पर्याप्त बिजली न मिलने से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। बिजली का हाल इतना बुरा हो गया है कि योगी सरकार का 18 घंटे का शेड्यूल पूरी तरह धड़ाम है। सुबह शाम चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

रजपुरा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार विद्युत कटौती चल रही है। उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि सरकार के द्वारा क्षेत्र के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। लेकिन विभाग के स्थानीय कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। जिससे रजपुरा क्षेत्र में मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जिससे लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ताओ ने बताया कि कस्बा रजपुरा में बिजली की समस्या जर्जर तार होने के चलते लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। जिससे लोगों के घरों के बिजली उपकरणों को नुकसान हो जाता है। वहीं कस्बा धनारी के बिजली घर से रात में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है लेकिन दिन में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रहती है। जिससे गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। विभाग के कर्मचारियों की ओर से हवाला दिया जा रहा है कि क्षेत्र के कुछ गांवों में लाइन दुरुस्त हो रही है जिस कारण बिजली बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें