फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकद्दस माह का चांद दिखा, हर तरफ छाई खुशियां, पहला रोजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुकद्दस माह-ए-रमजान शुरू हो गया है। हर तरफ खुशियां बिखर गईं हैं। देर रात तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को रमजानुल मुबारक का पहला रोजा रखा जाएगा। इस कारण सोमवार को बाजार भी गुलजार रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

चंदौसी की जामा मस्जिद में आयोजित रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक के बाद शहर काजी हाजी मरगूब नौशाही ने बताया कि सोमवार को रमजान का चांद नजर आ गया है। इसके साथ ही हर तरफ खुशी का माहौल है। मुस्लिम समाज ने माह-ए-रमजान का शानदार इस्तकबाल किया है। सोमवार की रात नौ बजे से मस्जिदों व अन्य स्थानों पर तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया।
मंगलवार सात मई को पहला रोजा रखा जाएगा। पहला रोजा सुबह 3 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा। इफ्तार शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगा। पहला रोजा करीब 15 घंटे का होगा। मान्यता है कि वर्तमान समय का रोजा करीब 36 साल के बाद लौटकर आएगा। सहरी और इफ्तारी के लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस कारण बाजार भी गुलजार हैं। बाजार में भीड़भाड़ देखी गई।
विज्ञापन

देर शाम से ही इबादत का सिलसिला शुरू हो गया है। भीषण गर्मी होने के बावजूद युवाओं में भी रोजा रखने को लेकर खासा उत्साह दिखा। संभल में भी माह-ए-रमजान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजार में जमकर खरीदारी की गई।
मौलाना रैयान अशरफ ने बताया कि रमजान का चांद दिख गया है। जिसके कारण तरावीह का सिलसिला सोमवार की रात से शुरू हो गया। पहला रोजा सात मई को होगा। जामा व अन्य मस्जिदों में भी इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं।
इधर चंदौसी व संभल नगर पालिका परिषद ने भी पहले रोजे को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। पेयजल, पथ प्रकाश, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जा रही है। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जो लगातार व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगी। मस्जिदों आदि के रास्तों पर चूना आदि डलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें