बहजोई। मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को हर वर्ग के लोगों को लाभकारी बताते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
शुक्रवार को मोहल्ला नारायन टोला में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नगर महामंत्री ललित मोहन शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा सच कर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का बजट किसानों, श्रमिकों, व्यापारियों, बेरोजगारों तथा महिलाओं को नई ऊर्जा पैदा करने वाला है। वहीं मध्यम वर्गीय लोगों को 5 लाख की इनकम को टैक्स मुक्त कर इतिहास रचा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शिवम गोयल समेत अवधेश कुमार, अमित मोदी, हिमांशु आर्य, विजय यादव, अरविंद कुमार, दीपक आर्य, गजेंद्र राघव, विशाल वार्ष्णेय व नवनीत वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।