बबराला/रजपुरा।
क्षेत्र के एक गांव में प्रधान पति पर जान लेवा फायरिंग करने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जबान समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। वर्तमान में आरोपी सिपाही मुजफफरनगर जनपद तैनाती है जोकि दो दिन पूर्व अपने गांव आया था। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। बहरहाल रजपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर आरोपी सिपाही पर दर्ज आपराधिक मामले की रिपोर्ट संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को भेजी जा रही है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दुप्टा खुर्द के ग्राम प्रधान प्रति राजू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जब वह अपने घर से गांव में जा रहा था तो गांव के पांच लोगों ने उन पर जान लेवा हमला कर फायरिंग की। जिसमें गांव का ही रहने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस का जबान भी है। जिसने अपने परिवार वालों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही ओमवीर पुत्र श्यामलाल समेत उसके भाई प्रेमसिंह, रमेश चंद्र, ओमकार व पिता श्यामलाल पुत्र रतनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 147,148, 504, 506 में मुकदर्मा कर लिया है। जिसकी जांच जिजौडा चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। बताया कि जा रहा है दोनों पक्षों के बीच पिछले कई वर्षों से पुरानी रंजिश चल रही है। साथ ही यह विवाद ग्राम प्रधान के खिलाफ चल रही जांच से भी जोड़ देखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिहं ने बताया कि फायरिंग के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच के बाद घटना का निष्कर्ष निकलेगा।