16 year old health equipment found in the basement of district hospital
- फोटो : SAMBHAL
जिला अस्पताल के तहखाने में साल 2006 के दौरान आए उपकरण मिले हैं। यह उपकरण 16 साल से धूल फांक रहे थे।
बुधवार को तहखाने सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने खुलवाया था। इस तहखाने में बड़ी संख्या में सिरींज, व्हील चेयर, मरीजों के बैठने वाले स्टूल, पर्दे स्टैंड, मेज, कुर्सी, आदि सामान मिला है। इस सामान पर 25 अक्टूबर 2006 तिथि अंकित है। माना जा रहा है कि जब नई बिल्डिंग में सीएचसी का संचालन शुरू हुआ था तो इस सामान को लाया गया होगा। क्योंकि 2007 से सीएचसी संचालित थी। 2011 में जिला अस्पताल के तौर पर सीएमएस की तैनाती कर दी गई। 16 साल से लापरवाही के चलते यह सामान धूल फांकता रहा था। अब इस सामान को स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भेजा गया है। सीएमएस का दावा है कि यह सामान पुराना जरूर है लेकिन खराब नहीं हुआ है।
बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में बने तहखाने का ताला खुलवाया था। यहां काफी संख्या में नए उपकरण मिले हैं। यह उपकरण यहां कब आए इसकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल सभी सीएचसी में जरूरत के अनुसार उपकरणों को भेजा गया है।
डॉ. अनूप अग्रवाल, सीएमएस, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संभल