फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन के लिए तोड़ी गई सड़क की जांच करेगी प्रशासनिक कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका के सीवर लाइन कार्य पर आयुक्त ने जांच के निर्देश दिए हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यों की कमेटी का गठन कर दिया है। इसकी रिपोर्ट भी पंद्रह दिनों में आएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के सरायतरीन में सीवर लाइन का कार्य काफी समय से चल रहा है। इस कार्य को तीन भागों में कराया जा रहा है। इस कार्य पर सभासद राज कुमार वर्मा, संजीव कुमार, मोहम्मद रेहान और रफीकन जहां आदि ने सवाल खड़े किए।
गलत तरीके से सड़क तोड़ने का आरोप लगाया गया। कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए गए। इस शिकायत पर जब जिला प्रशासन से सुनवाई नहीं हुई तो सभासद मंडलायुक्त के पास पहुंचे। आयुक्त ने संज्ञान लिया गया और अपर जिलाधिकारी को जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए। अपर जिलाधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी ने इसके लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

इसमें उप जिलाधिकारी संभल अध्यक्ष, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी और सहायक अभियंता जलनिगम को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी 15 दिन में रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें