फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बंटी का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हादसे में शुक्रवार को मौत का शिकार हुए बंटी सैनी के शव को लेकर उसके परिजन शनिवार की शाम हयात नगर थाने पहुंच गए। परिजनों ने कहा कि बंटी सैनी की मौत हादसा नहीं, हत्या है। उसकी रंजिशन हत्या की गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाए।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गांव निवासी विजेंद्र सैनी का 22 वर्षीय पुत्र बंटी सैनी शुक्रवार को बाइक से चंदौसी कचहरी में तारीख करने के लिए गया था। चंदौसी से लौटते समय संभल-आदमपुर मार्ग पर अमावती गांव के पास उसकी लाश मिली थी।
पास में ही बाइक पड़ी थी। हयात नगर के थाना प्रभारी ने बताया था कि शुक्रवार की दोपहर हादसे में बंटी घायल हुआ और उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। अब जांच की जा रही है। वहीं शनिवार को बंटी के परिजनों ने कहा कि यह हादसा नहीं है। हत्या की घटना है। बंटी की मां ने इस बारे में थाना पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस मांग पर हयात नगर के थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन बंटी का शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें