फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बीते सिरातुल के खाते में नहीं आए 70 लाख, आखिर कितना करे इतंजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी सिरातुल को आर्थिक मदद नहीं मिल सकी। सिरातुल और उसके दो बच्चे बीमार हैं। उपचार के लिए रुपये नहीं हैं। उधार देने वालों ने भी हाथ खींच लिया। सिरातुल का सवाल है कि उसे अपने सत्तर लाख रुपये हासिल करने के लिए कितना और इंतजार करना पड़ेगा। संभल जिले के नरेटा मोहम्मदपुर निवासी सिरातुल के पास अब आर्थिक तंगी की यह हालत है कि अपने और अपने दो बेटों की दवाई के लिए भी रुपये नहीं है। यह स्थिति तब है जब उसके अपने नाम 69,72,112 लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक आया हुआ है।
विज्ञापन

चेक की धनराशि जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा कराए जा रहे सत्यापन में फंसी है। इसे बाबूराज कहें या अधिकारियों की देरी लेकिन इस हालत में सिरातुल और उसका परिवार खामियाजा भुगत रहा है। सिरातुल ने शनिवार की दोपहर हुई बातचीत में बताया कि वह पिछले शुक्रवार को बहजोई स्थित जिलाधिकारी कार्यालय गईं थीं। जिलाधिकारी से अपनी फरियाद की। तब जिलाधिकारी ने कहा था कि सात दिनों में मदद की राशि उसके खाते में आएगी लेकिन शनिवार को नौ दिन हो गए। अभी तक मदद खाते में नहीं आई।
यह है प्रकरण
संभल। सऊदी अरब में संभल जिले के नरेटा मोहम्मदपुर निवासी नौशाद की अक्टूबर 2014 में हत्या हुई थी। सऊदी अरब में मुकदमा चला और हत्या आरोपी व्यक्ति से समझौते के बाद 69,72,112 रुपये की आर्थिक मदद का चेक भारत सरकार के जरिए संभल के जिलाधिकारी को प्राप्त हो गया। चेक 8 दिसंबर 2018 को मिला। चेक आए हुए पांच महीने तेरह दिन हो गए पर नौशाद की पत्नी सिरातुल अभी तक आर्थिक सहायता हासिल करने के लिए पांच महीने सत्रह दिन बाद भी भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें