फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाओं को पीड़ित तक पहुंचाने के लिए सतर्क रहें सिपाही और दरोगा: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस की सेवाओं को पीड़ित तक पहुंचाने के लिए दरोगा और सिपाही गंभीर एवं सतर्क रहें। हर छोटी-बड़ी सूचना को तत्काल गंभीरता से लेकर कार्रवाई करें। यह बात पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कही।
विज्ञापन

वह शनिवार की दोपहर नखासा थाने में नए कक्ष का लोकार्पण करते वक्त पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डायल 100 पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण सेवा है। धनारी की डायल 100 ने सराहनीय कार्य किया। एक महिला का बैग धनारी में छूट गया था।
महिला बस में सवार होकर चंदौसी चली गई थी। उसे चंदौसी जाकर उसका बैग दिया गया। इस तरह से और भी सराहनीय काम डायल 100 की गाड़ियों ने किए हैं जिनसे जनता को राहत मिली है। ऐसे कार्य जारी रखें। ऐसी कोशिश करें कि पीड़ित वर्ग के हर व्यक्ति के लिए पुलिस की सेवाएं उपलब्ध हों। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज, नखासा के थाना प्रभारी सतीश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें