धनारी/चंदौसी। थाना क्षेत्र के पाठकपुर-नाधा मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धनारी थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव निवासी रामपाल (45) पुत्र सीताराम अपनी बाइक पर गांव के ही रनवीर सिंह पुत्र रामप्रकाश को बैठा कर पाठकपुर की दिशा में जा रहे थे। तभी गढ़ी बिचौला गांव के पास इसी गांव के शहाबुद्दीन, अपनी पत्नी गुलंफ्शा व भाई तार हुसैन के साथ एक ही बाइक से गांव की ओर लौट रहे थे।
दोनों बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। जिसमें सभी पांच बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को बहजोई चिकित्सालय भेजा गया लेकिन डाक्टरों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।