संभल। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए प्रशासन कमर कसे हुए है। इसके लिए बूथों का जायजा लिया गया है। सभी तरह की व्यवस्थाओं को देखा और कोई भी अव्यवस्था न फैल सके इसके निर्देश दिए हैं। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह फोर्स के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
उन्होंने गांव आलम सराय, नूरियो सराय, सैफ खां सराय, भवानीपुर, सूरजनगला, मोहीद्दीनपुर और चिमियावली में बने बूथों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था जांचने के अलावा मतदाताओं के आने जाने की सहूलियतों का जायजा लिया।
इसके बाद नगर क्षेत्र में बने बूथों का निरीक्षण किया गया। जिसमें पंजू सराय, कोटगर्बी, नखासा और चौधरी स्थित नाला मोहल्ला में बने बूथों का निरीक्षण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बूथों का निरीक्षण किया गया है।
इसमें सभी व्यवस्थाओं का जांचा है। जिससे मतदान के दिन किसी तरह की कोई समस्या न आ सके। मतदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आने जाने की व्यवस्थाओं को भी देखा है। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। प्रशासन का मकसद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।