बबराला/गवां। कस्बा गवां में चोरों ने परचून की एक दुकान में नकब लगाकर नकदी समेत हजारों का सामान ले गया। अमरोहा जनपद के थाना अदमपुर क्षेत्र के गांव सिलारा के छत्रपाल सिंह गवां के होली चौक पर परचून की दुुकान चलाता है। सोमवार की सुबह आकर देखा कि दुकान के पीछे बने गेट के नीचे नकब लगाकर चोरों ने गल्ले में रखे पैंतीस हजार की नकदी समेत परचून का सामान ले गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। चौकी प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।