फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में डीजे बजाने को लेकर चले चाकू, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। मोहल्ला कोठी में शुक्रवार की रात को बारात आई थी। सभी रस्में शांतिपूर्ण तरीके से निभाई जा रही थीं। इस दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे बारात में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मोहल्ला कोठी निवासी ओमप्रकाश की बेटी बबिता की बारात रजपुरा क्षेत्र के गांव केशरपुर से आई थी। बारात चढ़त के दौरान डीजे बज रहा था। इसी बीच लोग डीजे पर नाचने लगे। दुल्हन पक्ष की तरफ से भी डीजे पर लोग नाचने लगे। इसी दौरान किसी बात लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और बेल्टें चलने लगीं। लड़की पक्ष की तरफ से एक युवक चाकू ले आया और बारात में सुनील पुत्र गजराम सिंह निवासी केशरपुर थाना रजपुरा के गले में चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद सुनील जमीन पर गिर गया। दूसरी तरफ लड़की पक्ष में से दुल्हन के भाई राजेश का सिर फोड़ दिया। वहीं, रिश्तेदारी में आई सविता, रामप्रकाश और सौरभ घायल हो गया। इसके बाद भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी जब घायलों को वाहन में बैठा रहे थे तो कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गौतम घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, घायल सुनील को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया। बाकी घायलों को सीएचसी से उपचार के बाद घर को भेज दिया। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें