फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश से गोदाम में रखी 150 बोरी यूरिया खराब

Sat, 03 Feb 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गुन्नौर ब्लॉक परिसर में बनी किसान सेवा सहकारी समिति के गोदाम में रखी 150 बोरी यूरिया बारिश से खराब हो गई। सचिव ने बोरियों की दोबारा पैकिंग कराकर वजन पूरा करने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने भीगा खाद लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर दौलत खां सहकारी समिति का ब्लॉक परिसर में बना गोदाम काफी पुराना और जर्जर है। बारिश होने पर गोदाम में पानी भरने व छत टपकने से समस्या बढ़ जाती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश से गोदाम में पानी भर गया। छत से भी बारिश का पानी टपकता रहा। जिस वजह से गोदाम में रखी यूरिया खराब हो गई। पानी में यूरिया घुलने से बोरी का वजन कम हो गया है। शुक्रवार को सचिव गरिराज सिंह ने मजदूरों की मदद से बोरियों को दोबारा वजन कराके पैकिंग कराई। हालांकि किसानों ने यह खाद लेने से इन्कार कर दिया। सचिव ने बताया कि कई बार जर्जर बिल्डिंग के बारे में अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन वहां से बजट आने पर मरम्मत कराने का आश्वासन मिलता है। ऐसे में यहां बैठने से भी डर लगता है। क्यों कि गोदाम की बिल्डिंग इतनी जर्जर हो चुकी है। जिससे कभी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन



बिल्डिंग रिपेयरिंग के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही धनराशि स्वीकृत होगा, बिल्डिंग की रिपेयरिंग कराई जाएगी।- राजेश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी एडीसीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें