फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नौकरी के झांसे में चंदौसी पहुंचे थे जम्मू व उत्तराखंड के 15 युवक

Mon, 22 Jan 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मालगोदाम रोड स्थित वीआर धर्मशाला में मिले जम्मू के छह संदिग्ध युवकों के नौ अन्य साथी पुलिस को मिले हैं। जांच में सामने आया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी युवक ने धोखाधड़ी की थी। नौकरी लगवाने का झांसा देकर चंदौसी लाया था और 21 जनवरी को ज्वाइनिंग कराने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने युवकों के परिजनों को बुलाया है। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ डॉ. प्रदीप कुमार को होटल की चेकिंग के दौरान मालगोदाम रोड स्थित वीआर धर्मशाला में जम्मू के छह संदिग्ध युवक मिले थे। पुलिस उन्हें व धर्मशाला के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई थी। पूछताछ में युवकों ने बताया था कि उनके कुछ साथी बाजार गए है और कुछ मुरादाबाद में हैं। युवकों से उनके मोबाइल नंबर लेकर बात की तो अन्य नौ युवक भी चंदौसी पहुंच गए। इनमें 12 युवक जम्मू, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का एक युवक, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दो युवक शामिल हैं। युवकों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी निशांत शर्मा ने रेलवे में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था और उन्हें ज्वाइनिंग कराने के लिए साथ लेकर आया था। 21 जनवरी को ज्वाइनिंग का आश्वासन दिया था। इससे पहले ही पुलिस उन तक पहुंच गई। पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी है और युवकों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है।
-

सभी से एक-एक लाख रुपये अलग-अलग खातों में कराई थे जमा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा निवासी निशांत शर्मा की सेना भर्ती के दौरान जम्मू में पंकज से मुलाकात हुई थी। पंकज भी जम्मू का रहने वाला है। इसके बाद पंकज ने अपने एक परिचित को चंडीगढ़ में रेलवे का बड़ा पदाधिकारी बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

निशांत शर्मा ने पंकज के माध्यम से जम्मू के अन्य बेरोजगार युवकों से संपर्क किया और रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। झांसे में आए जम्मू के सभी युवक एक-दूसरे से परिचित हैं। सभी एक साथ पढ़ने के साथ में भर्ती में शामिल होने के लिए जाते हैं। युवकों ने आपस में संपर्क करके एक-दूसरे को जोड़ा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निशांत व पंकज ने सभी युवकों से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक-एक लाख रुपये लिए गए। खास बात यह है कि सभी युवकों से नौकरी की रकम ऑनलाइन अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई गई है।
-
दो युवकों के पिता सेना से हैं सेवानिवृत्त
शनिवार और रविवार को चंदौसी की धर्मशाला में पकड़े गए युवकों में 12 युवक जम्मू, एक कांगड़ा और दो उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इनमें से दो युवकों के पिता सेना में थे और सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
-
पकड़े गए युवकों का अभी सत्यापन किया जा रहा है। नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों को बुलाया गया था। इनके पास कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध चीज नहीं मिली है। इनके परिजनों को बुलाया गया है। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी

कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों से सवाल करते हुए परिषद के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें