फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुन्नौर सीएचसी में 15 चिकित्सकों के पद स्वीकृत, तैनाती सिर्फ चार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कस्बा सीएचसी में चिकित्सकों की कमी मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सीएचसी में करीब 15 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन फिलहाल मात्र चार चिकित्सक की ही सीएचसी में तैनाती हैं। ऐसे में मरीजों को निजी चिकित्सक के पास जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। जबकि स्थानीय लोग कई बार शासन व जनप्रतिनिधियाें से विशेषज्ञों की मांग कर चुके हैं।हड्डी रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से बड़ी संख्या में मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। सीएमएस डॉ. राजकिशोर के अलावा डॉ. अजहर अली, डॉ. अभिषेक और डॉ. संदीप यादव मरीजों का उपचार करते हैं। इनमें से भी कई चिकित्सक अन्य विभागीय कार्यों की वजह से नियमित रूप से ड्यूटी पर उपलब्ध नहीं हो पाते। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि गुन्नौर कस्बा की आबादी करीब तीस हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन

इससे अधिक हालत खराब तो कस्बे के देहात क्षेत्र की है। क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा से अधिक की आबादी का के लिए एकमात्र सहारा सीएचसी है। फिर भी यहां न तो स्त्री रोग विशेषज्ञ है और न ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। आलम ये है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिला मरीज पुरुष चिकित्सक से ही परामर्श लेने को मजबूर है। वहीं, दुर्घटना के शिकार मरीजों को हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर अलीगढ़ और जिला अस्पताल तक भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण फ्रैक्चर और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं, स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिलाओं को प्रसव और अन्य रोगों में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

...................


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ के अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती नही हैं। इसके बारे में विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


डॉ. राजकिशोर, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें