फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुएं की तलाश में 15 फीट तक हुई खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। लक्ष्मणगंज में आठवें दिन रविवार को भी बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का कार्य किया गया। बावड़ी का दोनों ओर का सिरा और कुएं की तलाश में खोदाई गई। 15 फीट तक कुआं की तलाश में खोदाई की जा चुकी है। वहीं गलियारे में एक साइड का लिंटर टूटा निकला है। हालांकि गलियारों से मिट्टी निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10 बजे पालिका की टीम बावड़ी स्थल पर पहुंची। जहां मजदूरों की तीन टीमें बनाकर कार्य शुरू किया गया। एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई में लग गई तो एक टीम गलियारों से मिट्टी निकालने और एक टीम बावड़ी के प्रवेश द्वार की ओर खोदाई में जुट गई। माना जा रहा है जहां कुआं है, वहां चारों ओर दरवाजे बने हैं। इसके बाद गलियारा और दीवार है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बावड़ी का भवन यहीं तक है। कुएं की तलाश में 15 फीट तक मिट्टी निकाल ली गई है। हालांकि बावड़ी का अस्तित्व सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
वहीं सीढि़यों से बावड़ी में उतरने के बाद दूसरी ओर के गलियारे से मिट्टी निकालने के दौरान लिंटर का बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे आ गया है। लिंटर टूटा निकला है। उधर बावड़ी के प्रवेश द्वार की ओर भी मिट्टी निकालने का कार्य किया गया। वहां मकान के नीचे डेढ़ फीट अंदर तक बावड़ी की दीवार नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें