फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सादातबाड़ी गांव में डेंगू के 15 मरीज मिले

Fri, 08 Nov 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव सादातबाड़ी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 25 अक्तूबर को ग्राम प्रधान लखन यादव की पत्नी ममता (38) की मौत के बाद बृहस्पतिवार को गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई। जिसमें 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू की पुष्टि किट से हुई है। अब एलिसा की जांच के लिए नमूने लैब भेजे गए हैं। फिलहाल इन मरीजों का उपचार डेंगू पीड़ित मानकर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को गांव सादातबाड़ी में बुखार के प्रकोप की जानकारी होने पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें 74 लोगों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें 15 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। सभी डेंगू पीड़ितों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जाएगा। इसके अलावा 94 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इसमें एक मरीज मलेरिया से पीड़ित मिला है। दो लोगों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने बताया कि गांव फॉगिंग कराई गई है। साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छर न पनप सकें इसके लिए जागरूक किया है। स्वास्थ्य शिविर में 188 लोगों को बुखार, 156 को खांसी व 29 लोगों को शरीर में दर्द की शिकायत सामने आई है। सभी को दवाई का वितरण किया गया है। बचाव के तरीके बताए गए हैं। किट की जांच में जिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है अब उनकी एलिसा की जांच कराई जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. पंकज विश्नोई व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. विरास, डॉ. तनवीर हैदर, डॉ. फिरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें