फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया कांड की सपा कार्यकर्ताओं ने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/रजपुरा। देवरिया के बालिका ग्रह में हुई घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इस कांड की निंदा करते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया।
विज्ञापन

कस्बा रजपुरा में अंकुर यादव के आवास पर आयोजित बैठक में सपा नेता नरेंद्र यादव उर्फ संजय त्यागी ने कहा कि प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के चलते काले कारनामे करने वालों के हौसले बुलंद है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटिया सुरक्षित नहीं है। देवरिया के बालिका सुधार ग्रह की मान्यता रद्द होने के बाद भी वहां संचालन हो रहा है और बालिकाओं को अंधेरे कमरे में शोषण हो रहा था लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा हुआ था। अगर प्रदेश में ऐसी कानून व्यवस्था रहीं तो आगामी समय में हालात और भी बिगड़ सकते है। इस मौके पर गिरराज सिंह, सत्यवीर, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें