धनारी। बहजोई से बुकिंग करके धनारी क्षेत्र में लाकर लूटी गई कार का दूसरे भी कोई सुराग नहीं लग सका। कार लूट के मामले के खुलासे के लिए धनारी पुलिस, एसओजी के साथ कार्रवाई में जुटी है। लेकिन दूसरे दिन की देर रात तक कामयाबी नहीं मिल सकी। विदित रहे कि मंगलवार को बहजोई के टेक्सी स्टेंड पर खड़ी वैगनआर कार के चालक राजेश के पास तीन युवक पहुंचे। कार को दिनौरा ले जाने के लिए चालक ने पांच सौ रूपए देकर बुकिंग कर ली। धनारी थाना क्षेत्र के दिनौरा में कल्हा गांव के पास कार को लूट कर ले गए। पुलिस कार को तलाश करने में जुटी है। कार चालक से लगातार पूछताछ की जा रही है लेकिन पुलिस कार को दूसरे दिन भी बरामद नहीं कर सकी।