बबराला/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक बाइक सवार दंपत्ति से अज्ञात बदमाशों ने जेवर व नकदी मोबाइल लूट लिया। घटना हयातनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जिसकी शिकायत गवां पुलिस चौकी में की गई है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चूहड़पुर के श्रीपाल पुत्र रामनिवास देर शाम अपनी पत्नी को बाइक पर साथ लेकर रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेतुआ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे कि धनारी, रजपुरा और हयातनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर मुबारकपुर गांव के निकट बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। और मारपीट करते हुए उनसे सोने की हसली, सोने के कुंडल, खडवा और कुछ नगदी व मोबाइल लूट लिया। लूट के शिकार बाइक सवार युवक ने जिसकी शिकायत निकट स्थित पुलिस चौकी गवां जाकर की।