संभल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रांतीय कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुभाष शर्मा ने जिला संभल के वित्तविहीन कालेजों का दौरा किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुभाष चंद शर्मा ने कहा की समान कार्य के लिए समान वेतन और समान सेवा शर्तें प्राप्त करना शिक्षकों का अधिकार है। उनके साथ जिला मंत्री मनोज कुमार रस्तोगी, असमोली के प्रधानाचार्य आसिफ हुसैन, विद्यालय के प्रवक्ता करन सिंह मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कई स्कूलों का दौरा किया।