फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबराला, धनारी, जुनावई व रजपुरा में बिजली की लगातार कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/धनारी/जुनावई। योगी सरकार का ग्रामीण इलाकों के लिए 18 और कस्बों को बीस घंटे की विद्युत आपूर्ति का फरमान जमीन पर पूरी तरह विफल है। बढ़ती गर्मी में लोगों को छह से आठ घंटे बिजली मिल रही है। कस्बा में मध्यरात्रि के दौरान हो रही कटौती व दिन में बिजली न आने घरों में लगे पंखा, कूलर आदि शोपीस बने हुए हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है। धनारी के बाशिंदों को बीते दो दिन में मात्र चार घंटे की विद्युत आपूर्ति मिली है। हैरानी की बात यह है कि अघोषित कटौती की शिकायत लगातार अधिकारियों से की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा बबराला में पिछले एक सप्ताह से बिजली की कटौती लगातार जारी है। जहां डबल ग्रुप के शेड्यूल के तहत बिजली मिलने की बात तो दूर रात में ग्यारह बजे से सुबह चार बजे तक आपूर्ति न आने से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद बिजली कटौती जारी है। जबकि, विभाग पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा है। वहीं, धनारी के बिजली घर से जुडे़ करीब पचास गांवों में पिछले दो दिन से नाम मात्र को आपूर्ति मिली है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहात में कैल फीडर और धनारी क्षेत्र से जुड़े गांवों में आपूर्ति न मिलने की वजह तेज हवा चलना बताया जा रहा है। जिसका खामियाजा कस्बा धनारी के उपभोक्ता भुगत रहे हैं। वहीं, रजपुरा क्षेत्र में जर्जर लाइन के तारों के टूटने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। यहां के नलकूप किसानों को पर्याप्त आपूर्ति न मिलने से फसल की सिंचाई समय से नहीं हो पा रही है। वहीं जुनावई में अघोषित कटौती के चलते छह से सात घंटे आपूर्ति मिली है। उधर, बबराला के अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने बिजली कटौती पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें