फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 14 बीघा शत्रु संपत्ति अवैध कब्जे से मुक्त, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर कला में शनिवार को शत्रु संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने लगभग 14 बीघा भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई है। कब्जाधारक को जमीन कैसे मिली, इसकी जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शुरू हुई। साढ़े चार घंटे तक चली। पैमाइश के बाद जमीन का चिह्नांकन कर उसे कब्जा मुक्त किया गया। राजस्व रिकॉर्ड में यह संपत्ति सिफ्ते अली के नाम दर्ज है। मौके पर मुसर्रत नामक व्यक्ति अवैध रूप से खेती कर रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रभारी कानूनगो मसूद आलम, लेखपाल जयवीर सिंह, गौरव पाल और थाना पुलिस मौजूद रही।
एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि डीएम के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। खतौनी में संपत्ति सिफ्ते हसन के नाम दर्ज है, पर मुसर्रत के पास कोई वैध अभिलेख नहीं थे। इस मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें