फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 14 और संक्रमित निकले, संख्या 3329 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना के 14 संक्रमित और मिले हैं। संभल जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3329 पहुंच गई है। संक्रमित सक्रिय मरीज 99 हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ रही है और लगातार जांच कर संक्रमण रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण जिले पर हावी हो गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को 14 मरीज मिले हैं। 22 मार्च से 8 अप्रैल तक 97 मरीज मिल चुके हैं। 17 दिनों में 97 मरीज मिलना बेहद चिंता की बात है। स्वास्थ्य विभाग इस गंभीरता को समझ रहा है। संक्रमित मिलने वाले मरीजों के संपर्क में रहे लोगों के साथ ही पड़ोसियों की जांच कराई जा रही है। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने डॉ. नीरज शर्मा के नेतृत्व में सरायतरीन के मोहल्ला कोटला, बरेली सराय, हल्लू सराय, देहली दरवाजा और मुरादाबाद रोड एसडीएम कार्यालय के नजदीक मिले संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की जांच की गई। 94 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई। 137 लोगों की जांच के लिए आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। इस दौरान सचिन कुमार, केडी सिरसवाल और बाबू भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें