फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कॅरियर संवारने के लिए 1319 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 18 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। कॅरियर को संवारने और नई दिशा देने के लिए उत्साहित बच्चों ने रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। जिले में चंदौसी स्थित मॉडल पब्लिक एजूकेशन एवं लॉ कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही बच्चों की कतार लगना शुरू हो गई थी। परीक्षा में 1319 बच्चों ने सफलता की उम्मीद के लिए परीक्षा दी। परीक्षार्थी बोले कि परीक्षा से उन्हें नया अनुभव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

संभल में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा चंदौसी के मॉडल पब्लिक एजूकेशन एवं लॉ कॉलेज में दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली में कक्षा नौ से दस के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 11 बजे से 12: 30 बजे तक हुई। जिसमें कक्षा नौ के पंजीकृत 736 परीक्षार्थियों में से 375 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 361 अनुपस्थित रहे। जबकि कक्षा 10 में पंजीकृत 480 में से 263 ने परीक्षा दी। जबकि 217 गैरहाजिर रहे। पहली पाली में कुल पंजीकृत 1216 परीक्षार्थियों में से 638 ने परीक्षा दी। जबकि 598 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर दो बजे से 3.30 बजे तक हुई। जिसमें कक्षा 11 के पंजीकृत 861 परीक्षार्थियों में से 4492 ने परीक्षा दी। जबकि 369 ने परीक्षा छोड़ दी। कक्षा 12 के पंजीकृत 352 विद्यार्थियों में से 189 ने परीक्षा दी। जबकि 163 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 1213 विद्यार्थियों में से 681 उपस्थित रहे और 530 अनुपस्थित रहे।

अमर उजाला फाउंडडेशन ने इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। इस परीक्षा से विद्यार्थियों को करियर बनाने में मदद मिलेगी। इससे अन्य परीक्षाओं में लाभ मिलेगा। -तपस्या शर्मा, कक्षा 9 की छात्रा।
विज्ञापन

-
अमर उजाला फाउंडडेशन की इस परीक्षा में भागीदारी करने से परीक्षाओं में बैठने का साहस बना है। इससे अन्य परीक्षाओं में हिस्सा लेने में मदद मिलेगी। साथ ही करियर बनाने को लेकर मन उत्साहित है। -नव्या, कक्षा 9 की छात्रा।
-
छात्रवृत्ति परीक्षा आगे की पढ़ाई के लिए सहायक होगी। मैंने पहली बार कोई परीक्षा दी है। मन में जो डर था वह दूर हो गया। अब करियर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस परीक्षा में भागीदारी से सफलता की सीख मिली है। -जुबेर, कक्षा 9 का छात्र।
-
मैंने पहली बार इस तरह की परीक्षा दी है। परीक्षा में मैं उत्तीर्ण भले ही न हो सकूं लेकिन परीक्षा में हिस्सा लेने से नया अनुभव मिला है। जो आगे की पढ़ाई व परीक्षाओं में सहायक होगा। -धर्मेंद्र गुप्ता, कक्षा 9 का छात्र।
-
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं। उन विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी सहयोग मिलेगा। -इशाना, कक्षा 11 की छात्रा।
-
मैं पहली बार किसी परीक्षा में शामिल हुई हूं। उज्जवल भविष्य के लिए ये परीक्षा काफी उपयोगी है। इससे आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। अमर उजाला फाउंडेशन का ये प्रयास काफी सराहनीय है। -रीतिका, कक्षा 11 की छात्रा।
-
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लेने से एक नया अनुभव मिला है। ये मेरी पहली परीक्षा है। इससे अनुभव मिला कि किसी विषय पर मेहनत करो तो परिणाम अच्छे मिलेगी। इससे परीक्षाओं में बैठने का उत्साह बढ़ा है।
बादशाह, कक्षा 11 का छात्र।
-
मैंने पहली बार किसी परीक्षा में हिस्सा लिया है। परीक्षा से आगे कंप्टीशन की तैयारी में मदद मिलेगी। परीक्षाओं में भागीदारी करने के लिए मनोबल बढ़ा है। अमर उजाला की ये परीक्षा सराहनीय है।
-
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में इनका रहा योगदान
चंदौसी। अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत करीब 80 लोगों के स्टाफ का सहयोग रहा। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 2 से 3 शिक्षकों की ड्यूटी रही। एजूूकेशन कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार गोयल व लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। निरीक्षण कर्ताओं में डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. रैना शर्मा, डॉ. निर्मल कुमार, डॉ. दीपक उपाध्याय, डॉ. मधु राठौर, डॉ. पारस कुमार आदि रहे।
सुमित शर्मा, कक्षा 11 का छात्र।
-
एनसीसी कैडेट्स ने कराया अनुशासन का पालन
चंदौसी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एनसीसी कैडेट्स की भी भूमिका अहम रही। कैडेट्स ने परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन कराया। लाइन लगा कर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया। इस दौरान सीनियर अंडर ऑफीसर अर्जुन सिंह समेत वीरेश कुमार, प्रतीक यादव, सचिन कुमार, राजन गौतम, दीपांशी सिंह, रश्मि, वैष्णवी, यशि, तबस्सुम आदि कैडेट्स का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें