धनारी/चंदौसी। धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला पर चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के क्रम में सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान बोलेरो से 1.30 लाख रुपये पकड़े। हालांकि साक्ष्य दिखाने के बाद रुपयों को छोड़ दिया गया।
सोमवार की शाम पांच बजे सर्विलांस टीम के प्रभारी जाकिर अली, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार आदि की टीम ने संभल और बदायूं की सीमा पर धनारी थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला के पास चेकिंग की। जिसमें एक बोलेरो गाड़ी से एक लाख तीस हजार रुपये की नकदी पकड़ी गई।
नकदी सतीश चंद पुत्र रनवीर सिंह की थी। वह नकदी मंडी समिति सहसवान से 108 क्विंटल गेहूं बेचने से मिली थी। जिसमें पांच हजार रुपये का टैक्स जमा कि या गया था। रनवीर पाठकपुर होते हुए अपने गांव बजीरपुर थाना सहसवान जिला बदायूं जा रहा था। टीम को मंडी की रसीद दिखाने पर छोड़ दिया गया।