चंदौसी। कोतवाली के मोहल्ला प्रेम नगर में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम की गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
प्रेम नगर निवासी विक्रम सिंह का दो वर्षीय पुत्र अभिषेक शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अपने बड़े भाई के साथ घर के बाहर दरवाजे की सीढ़ियों पर खेल रहा था।
गुब्बारा उड़ाते समय अभिषेक अचानक गिर गया और बेहोश हो गया। जब परिजनों को जानकारी हुई तो वह दौड़कर उसके पास पहुंचे और हालत देखकर उसे चिकित्सक के पास ले गए।
कई चिकित्सकों के पास ले जाने के बाद सभी ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरते समय मासूम के सिर में कोई गंभीर चोट लग गई। जिससे वह असमय काल का ग्रास बन गया। उसकी मौत से परिजनों के साथ ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।