फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग अभियान निरीक्षण दौरान विधायक स्कूल एवं अस्पताल निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। शनिवार को विधायक ने जन सहयोग अभियान निरीक्षण के दौरान जुनावई सीएचसी और अजीजपुर के जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक को दो शिक्षक नदारद मिले। वहीं, उन्होंने निरीक्षण में मिलीं खामियों को दूर करने के दिशा-निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए। गुन्नौर के भाजपा विधायक अजीत कुमार (राजू) ने शनिवार को जन सहयोग अभिायान के तहत जुनावई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक से स्वास्थ्य कर्मी अरुण कुमार गुप्ता द्वारा मरीजों से रुपये लेने शिकायत की जांच करने को कहा। इसके बाद उन्होंने अजीजपुर में जूनियर हाई स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अनुदेशक बृजेश कुमार नदारद मिली। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बच्चों को पढ़ा रहा था। इसके बाद इसी गंाव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक प्रीतम सिंह हस्ताक्षर कर स्कूल को शिक्षामित्रों के सहारे छोड़ कर किसी कार्य से चले गए थे। मिड डे मील मेन्यू के मुताबिक नहीं बना था। इस पर विधायक ने उच्चाधिकारियों से जांच करके कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें