फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने युवक से ट्रैक्टर-ट्राली लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/बबराला। रिश्तेदार के खेत की जुताई करके लौट रहे युवक से चार नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर ट्राली को लूट लिया और युवक के हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। युवक ने किसी प्रकार से रस्सी ढीली करके खुद को बंधन मुक्त किया। साथ ही घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव बायभूड़ के वीरेश कुमार पुत्र सत्य राम सिंह धनारी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद की मढ़ैया में खेत की जुताई करने गया था। शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर वापस आ रहा था कि क्षेत्र के गांव मानकपुर के पास चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया। जिसके हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया और ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। युवक ने किसी प्रकार हाथों की रस्सी ढीली होने के बाद स्वयं को खोला और पूरी वारदात घर जाकर परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी। उधर, थानाध्यक्ष इलम सिंह ने बताया कि तहरीर देने वाला युवक अपने बहनोई के यहां पर जुताई के लिए ट्रैक्टर लेने लेकर गया था जहां उसके बहनोई ने उसके ट्रैक्टर को रोक लिया और पुराना ट्रैक्टर उसे दे दिया। जिसके बाद में उसने लूट की घटना को प्रायोजित कर तहरीर दी है। पूछताछ में युवक ने सच्चाई कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें