फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार-बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत में 13 लोग घायल

विज्ञापन
कार और बोलेरो में हुई टक्कर। - फोटो : कार और बोलेरो में हुई टक्कर।
विज्ञापन
धनारी(संभल)। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर उधरनपुर अजमत नगर के तीव्र मोड पर रविवार को कार और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चों व महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। दोनों वाहनों में सवार लोग बच्चों का मुंडन संस्कार करा कर लौट रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए गुन्नौर भेज दिया। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को थाना बहजोई क्षेत्र के गांव शोभापुर निवासी अभिषेक अपनी पत्नी ट्विंकल, मां राजरानी व परिवार की गीता और साक्षी के साथ अपने बेटे कुणाल का मुंडन संस्कार कराने के लिए बुलंदशहर के कर्णवास वेलोन में आए थे। शाम चार बजे वापस लौटते समय आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर उधरनपुर अजमत नगर के तीव्र मोड़ पर कार की सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार 13 लोग घायल हो गए।
कार सवार के अलावा हादसे में बोलेरो सवार सुखवीर, जगदीश, किशनवती, सुमन, गंगाश्री निवासी दुपटा थाना रजपुरा, जगदीश आदि घायल हो गए। ये लोग जगदीश के बेटे रूपेश का मुंडन संस्कार करा कर बहजोई के सादात बाड़ी के शिव मंदिर से लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को गुन्नौर सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने पांच की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें