फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1251 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 19 Jun 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
चंदौसी के एफआर इंटर कालेज में प्रवेश को लाइन में परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को दो पारियों में नागरिक पुलिस और पीएसी में सिपाही पद के लिए परीक्षा संपन्न हुई। पहली पारी में 591 और दूसरी पारी में 660 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1251 रही। पहली पाली में 5088 में से 4497 और दूसरी पाली में 4428 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

  
संभल, चंदौसी, सिरसी, असमोली में पुलिस भर्ती की परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे। सुबह नौ बजे से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया  गया। साढ़े नौ बजे प्रवेश द्वार को बंद कर लिया गया।

जो परीक्षार्थी इस समय अवधि के बाद आए उन्हें बैरंग लौटना  पड़ा। परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त था। संभल, सिरसी और असमोली के परीक्षा केंद्रों पर एएसपी, सीओ सुदेश कुमार और एसडीएम अमित  कुमार ने निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि जनपद के लिए पुलिस व पीएसी में भर्ती के लिए 5088 परीक्षार्थी आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन


इसके लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए। संभल में आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कालेज, हिंद  इंटर कालेज, एमजीएम डिग्री कालेज संपन्न हुई। सिरसी में जेएलएम इंटर कालेज और असमोली के रोशन सिंह स्मारक महाविद्यालय में  परीक्षा हुई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रही। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए।


मजिस्ट्रेटों ने भी निगरानी बनाए रखी। पहली पारी की परीक्षा सुबह दस बजे से 12.05 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम 5.05 बजे संपन्न हुई। अब 19 जून को भी दो पारियों में परीक्षा होगी।  


चंदौसी शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चंदौसी इंटर कालेज चंदौसी, नानकचंद्र इंटर कालेज,   एफआर इंटर कालेज व सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद् बनाया गया था। चार परीक्षा केंद्रों पर 4272 को परीक्षा देनी थी, लेकिन 3831 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 441 गैर हाजिर रहे।


परीक्षा के दौरान चंदौसी के उपजिलाधिकारी चंदौसी प्रतिपाल सिंह चौहान, गुन्नौर के   एसडीएम दीपेंद्र यादव समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रो पर जाकर परीक्षा का जायजा लिया। संभल में आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कालेज, हिंद  इंटर कालेज, एमजीएम डिग्री कालेज संपन्न हुई। सिरसी में जेएलएम इंटर कालेज और असमोली के रोशन सिंह स्मारक महाविद्यालय में  परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें