फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने स्टेटिक टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जिलेभर में तेजी से चल रही है। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग अभियान में तेजी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर टांडा पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। आने जाने वाले वाहनों को रोक कर गहनता से चेकिंग की। यह चेकिंग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। इनके साथ स्टेटिक टीम भी मौजूद रही।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संभल चंदौसी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। कार, बस, ट्रक और माल ले जाने वाली छोटी गाड़िया भी चेक की गई है। किसी भी हाल में चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले धन, शराब या हथियार को इधर से उधर नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहनों पर निगरानी की जा रही है। बैरियर लगाकर लगातार चेकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चेकिंग अभियान रात को भी चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का मकसद लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। इसलिए प्रशासन की निगरानी लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें