चंदौसी। मुरादाबाद मंडल में राजस्व वादों के निस्तारण की स्थिति शिथिल है, जिसके कारण लोगों को लंबे समय तक तारीखों पर आना पड़ रहा है। न्याय मिलने में भी देरी हो रही है। हालांकि अक्तूबर और नवंबर माह में राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी आई है।
मुरादाबाद मंडल में 34462 राजस्व वाद तो पुराने थे लेकिन वर्ष-2018 की बात करें तो संभल जिले में पिछले माह तक 14658 राजस्व वाद लंबित थे। इसमें नवंबर माह में 1649 वाद दायर हुए। जिसमें 12256 वादों का निस्तारण किया गया। 2402 राजस्व वाद अभी भी लंबित हैं।
अमरोहा जिले में 13692 के सापेक्ष 11350 का निस्तारण किया। अभी 2342 वाद लंबित हैं। बिजनौर में 8782 के सापेक्ष 24697 का निस्तारण हुआ, 6908 राजस्व वाद अभी भी लंबित है। रामपुर में 4111 वाद लंबित थे। यहां कुल 9322 वादों का निस्तारण कराया गया। यहां भी अभी 2850 वाद लंबित है।
मुरादाबाद जिले में 12879 पिछले साल हुए, पिछले सालों के वाद मिलाकर कुल 9322 वाद निस्तारित किए गए, अभी यहां 3557 वाद लंबित है। इस तरह मंडल में पिछले सालों के वादों को मिलाकर कुल 88584 वादों में 70325 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि अभी भी राजस्व न्यायालयों में 18059 वाद लंबित हैं।