फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से संवाद कर सौहार्द स्थापित करना ही मकसद: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जान पर बाजी लगाकर मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जनता से सीधे संवाद कर जिले में सौहार्द स्थापित करने को प्रमुख मकसद बताया और ग्राम प्रहरियों को गोपनीय सूचनाओं का प्रमुख तंत्र माना।
विज्ञापन

कस्बा रजपुरा के थाना परिसर में शनिवार को पुलिस सम्मान और ग्राम प्रहरी कंबल किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद और नगर पंचायत गवां के चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल ने धनारी पुलिस के द्वारा इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने की सराहना करते हुए धनारी थाने के कांस्टेबल विनीत कुमार, मानवीर सिंह, अर्जुन यादव और प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह को पुरस्कृत किया।
इसके अलावा थाना रजपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, कांस्टेबल सुरेश चंद्र, इंतजार, इरशाद, राजीव कुमार, थाना गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद, कांस्टेबल कुलदीप कुमार, अरशद खान, रविंद्र पाल को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत कृतिया, कुहेरा और पानी बाड़ा के ग्राम प्रधानों को उनके गांव में इस वर्ष कोई अभियोग पंजीकृत न होने पर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। अपराध पर रोकथाम के लिए हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों की धरपकड़ जा रही है। हमारे गांव में सूचना का प्रमुख तंत्र ग्राम प्रहरी कड़ी मेहनत करते हैं।
अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि जनपद की पुलिस के द्वारा बदमाशों की धरपकड़ और कानून का राज स्थापित करने में प्रतिबद्ध गुन्नौर सर्किल की पुलिस का प्रशंसनीय कार्य है। समारोह की अध्यक्षता महावीर सिंह त्यागी और संचालन अनिल कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर हरि भगवान सक्सेना, लखपत सिंह, अनुज कुमार, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया, नवाब सिंह प्रवेश कुमार समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें