फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का तार टूटने से एक भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर पीपलवाला में एचटी लाईन का तार टूट कर भैंस के ऊपर गिरने से भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र में फोन से सूचना दी। तार टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश है। तार टूट कर रास्ते में गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर पीपलवाला के सुनील शर्मा की भैंस घर के बाहर बंधी हुई थी। भैंस के ऊपर एचटी लाईन जा रही थी। गुरूवार को दो बजे अचानक बिजली की सप्लाई आ गई। एचटी लाईन में चिंगारी के साथ स्पार्किंग होने लगी। अचानक तार टूट कर भैंस के पास गिर गया। एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिजली उपकेंद्र धनारी फोन कर सूचना दी। बिजली सप्लाई बंद कर तार को हटाया गया। बिजली से हो रही क्षति से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जर्जर लाइन पर हाई टेंशन की सप्लाई चल रही है। इससे पहले भी कई पशुओं की मौत हो चुकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले भागनगर में बिजली की लाइन में फाल्ट के कारण एक किशोरी झुलस गई और एक भैंस की मौत हो गई थी।बावजूद इसके बाद विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें