बबराला। शातिरों ने खाताधारक के मोबाइल पर आए ओटीपी को एटीएम कार्ड सक्रिय करने के बहाने से 38 हजार रुपए निकाल लिए। निकाली गई रकम से ऑनलाइन खरीदारी की गई। मोबाइल पर आए संदेश से खाते से रुपए कटने की जानकारी हुई, जिसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरमपुर के सोनू पुत्र रामभरोसे का कस्बा बबराला की पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। दो दिन पूर्व उसके मोबाइल पर 9064159297 नंबर से फोन आया और उनके एटीमएम कार्ड को सक्रिय करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने नियम और प्रक्रिया का हवाला देकर युवक के मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से 38 हजार रुपए कट गए। युवक ने बैंक में जाकर पासबुक में एंट्री कराई, जिसके बाद पता लगा कि उसके खाते से ऑनलाइन खरीददारी की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।