कस्बा पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां पर 119 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। जिसमें बुखार व बदन दर्द के 45, खांसी के दस, पेट संबंधित 20, त्वचा रोगी 10 व एनीमिया के 11 सहित अन्य बीमारियों के 10 मरीज रहे। इसके अलावा 10 गर्भवती महिलाओं व पांच टीबी संदिग्ध मरीजों की जांच की गई।
सभी मरीजों की मेडिकल ऑफिसर डॉ. एच रहमान ने बारी-बारी से जांच की और फिर उन्हें उनकी बीमारी से संबंधित दवा व जरूरी सलाह दी। चिकित्सक ने बताया कि गर्म हवा और तेज गर्मी से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द की भी समस्या हो रही हैं। ऐसे मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे गर्मी में खूब पानी पीएं। साथ ही अन्य तरल पदार्थ नारियल पानी और ताजा जूस का भी सेवन करे। दोपहर में धूप के समय बाहर निकलने से बचें और ठंडे पानी से स्नान करें। अपने हाथों को नियमित रूप से धोएं और आसपास सफाई रखें। इसके अलावा तला-भुना खाने से बचें और ताजा खाना खाएं। साथ ही ओआरएस का सेवन जरूर करें। इस दौरान फार्मासिस्ट अभिषेक यादव, लैब टेक्नीशियन दुर्गेश यादव, नरेश चंद्र, अंजुम इदरीशी आदि मौजूद रही।
आरोग्य मेले में लू और गर्मी से बचने की दी सलाह
जुनावई। कस्बे की अहरोला नौआबाद पीएचसी पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में 107 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें पेट संबंधित 16, त्वचा रोगी 23, एनीमिया के तीन, बीपी के चार, नेत्र संबंधित 11, सर्दी, खांसी व जुकाम के 19, बुखार के 18 सहित अन्य बीमारियों के सात मरीज रहे। इसके अलावा दो टीबी संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार ने सभी मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें दवा के साथ साथ जरूरी सलाह दी। उन्होंने मरीजों को बताया कि इन दिनों तेज धूप व गर्म हवा चल रही है। ऐसे में सावधानी रखने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। घर से निकलते समय पूरे शरीर को ढककर बाहर निकलें। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी व ताजा जूस के अलावा रसेदार फलों का सेवन करे। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस अवसर पर पवन यादव, महेंद्र पाल, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश कुमार, अंशिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
आरोग्य मेले में हुआ 125 मरीजों का उपचार
बबराला।
कस्बा पीएचसी पर रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले में सर्दी, खांसी, उल्टी- दस्त के अलावा कई अन्य बीमारियों के मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंचे। जिन्हें दवा के साथ- साथ जरूरी सलाह दी गई। चिकित्सक डॉ. विनय गंगवार ने बताया कि आरोग्य मेले में 125 मरीजों का उपचार किया गया। ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी व पेट संबंधित रहे। उन्हें दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी मरीजों को बताया गया है कि गर्मी के मौसम में सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे मौसम में हमें बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखे। जरा भी बीमार होने पर चिकित्सक से संपर्क करे। मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर उसका सेवन न करे। इस दौरान लक्ष्मीकांत शर्मा, मानवेंद्र कुमार शर्मा, विशेष भारद्वाज, नंद किशोर, मंजू, रामबाबू आदि मौजूद रहे।