फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चंदौसी सहित कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, गेहूं की कटाई चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/धनारी। मंगलवार की देर शाम मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। चंदौसी सहित संभल जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बरसात हुई, जिससे जिले के अन्नदाता की नींद उड़ गई। चंदौसी की सड़कों पर पानी भर गया, तो खेत खलिहानों में भी पानी नजर आया, जिससे गेहूं की कटाई पूरी तरह ठप हो गई। मंगलवार की रात तेज आंधी आने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी से खेत में कटे पड़े गेहूं भी उड़ गए। जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा। धनारी में रातभर बिजली ठप रही।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के ऐनमौके पर मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। मंगलवार को दिनभर आसमान पर काले बादल छाए रहे, कई स्थानों पर बरसात हुई। जिसके कारण गेहूं की फसल भीग जाने के कारण कटाई प्रभावित हो गई। किसान खेतों में कटाई बंद करके घरों को चले गए। मंगलवार की देर रात आंधी आई, जिसके कारण कटे पड़े गेहूं उड़ने से किसानों को नुकसान पहुंचा। वहीं कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
बुधवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। किसानों की पेसानी पर बल दिखाई दिए। चंदौसी, बहजोई, धनारी, गवां, संभल सहित कई क्षेत्रों झमाझम बरसात हुई। जिससे गेहूं की कटाई चौपट हो गई। किसानों को आशंका है यदि इस समय ओलावृष्टि हो जाती है तो किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि तैयार फसल तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन

इधर गन्ना की फसल की रखवाली को लेकर किसान को खेत पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। किसान अपनी रिश्तेदारी में भी जा रहा है। किसान की भारी लागत से तैयार गन्ना की फसल को नीलगाय व गाय खाकर उजाड़ रही है। इधर धनारी सहित कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही है, जिसेस लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें