संभल। ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बुधवार यानी आज से ऑनलाइन फिटनेस व्यवस्था के क्रियावयन शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के बाद फिटनेस के लिए आने वाले आवेदनों की फीस अब कार्यालय में जमा नहीं होगी।
इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि विभाग ने आम जन को सुलभ सुविधा उपलब्ध कराते हुए ऑनलाइन व्यवस्था का क्रियांवयन किया है।
परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश के पत्र के मुताबिक दस अप्रैल से पूरे प्रदेश में व्यवस्था लागू हो रही है। ऑनलाइन फिटनेस व्यवस्था प्रारंभ होने के बाद किसी भी कार्यालय में फिटनेस के आवेदन के लिए कोई भी फीस कार्यालय में जमा नहीं होगी। फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधी ऑनलाइन फीस जमा होने के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।