बहजोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। हादसा टिकटा रोड पर हुआ।
गुरुवार को थाना क्षेत्र के टिकटा रोड पर ट्रेक्टर-ट्राली से उतकर सड़क पार कर लघुशंका को जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जिला बुलंदशहर के गांव सौंजना निवासी युवक हरेंद्र पुत्र तेजसिंह (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
हादसा देखकर ट्रेक्टर-ट्राली पर सवार परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस बीच आसपास मौजूद लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना का कहना था कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और हादसे की जांच-पड़ताल की थी। बावजूद इसके परिजनों की ओर से हादसे को लेकर किसी भी कार्रवाई से इंकार किया गया।