फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं को लाभ, अन्य फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बदलते मौसम का प्रभाव फसलों पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को तो मौसम साफ रहा लेकिन बुधवार की रात तक पिछले कई दिनों से लभगग रोजाना ही बारिश हो रही है। इससे गेहूं को छोड़ कर अन्य फसल वाले किसानों के माथे पर बल पड़ रहे हैं। किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बारिश से गेहूं को पानी मिल रहा है और किसान का पैसा सिंचाई नहीं कराने से बच रहा है। लेकिन अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। मटर इस समय पककर तैयार है। उसकी फली मंडी में आ रही है। लेकिन बारिश होने के कारण वह दागी हो रही है।
इससे उसके बाजार में भाव सहीं नहीं मिल रहे हैं। जबकि बारिश होने के कारण लहटा की फसल पकने में देरी हो रही है। अगर फसल जल्दी पक जाती तो किसान इसे काटकर अगली फसल की तैयार करता। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान आलू की फसल को हो रहा है। क्योंकि इस समय आलू की फसल पूरी तरह से तैयार है। लगातार आलू की खुदाई हो रही है। लेकिन बारिश होने से इसमें व्यवधान पैदा हो रहा है। आलू खुद नहीं पा रहा है। इससे उसके मिट्टी के अंदर सड़ने की आशंका बनी हुई है। बाजार में आलू कम मात्रा में पहुंच रहा है। अगर मौसम का यही हाल रहा तो आलू के दाम में वृद्धि हो सकती है।
---------------------------------------------
बारिश के कारण आलू की खुदाई नहीं हो पा रही है। इससे आलू मिट्टी के अंदर सड़ सकता है। खेत खाली न होने से अगली फसल बोने को देरी हो रही है
-हरी सिंह, किसान ग्राम फरीदपुर खास
-----------------------------------------
इस बारिश से भले ही गेहूं को मामूली फायदा हो लेकिन लहटा, मटर व आलू को नुकसान है। सबसे अधिक नुकसान आलू को होता दिख रहा है। इसके मिट्टी में सड़ने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

-उमेश चंद्र शर्मा, किसान गांव खेडादास
-----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें