फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह लौह साइकिल यात्रा का शानदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत अभियान के तहत सत्याग्रह लौह यात्रा का बहजोई में शानदार स्वागत किया गया। अपर जिलाधिकारी ने साइकिल यात्रा में शामिल यात्रियों को प्रमाण पत्र देकर रामपुर के लिए वापस रवाना किया। इसी क्रम में शुक्रवार को दिनभर चंदौसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वस्थ भारत अभियान के तहत रामपुर से नमक सत्याग्रह लौह साइकिल यात्रा गुरुवार को बहजोई पहुंची। यहां यात्रियों को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद बहजोई में खेल आदि का आयोजन किया गया। यात्रियों को अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के बाद वापस रामपुर के लिए रवाना किया गया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में खानपान पर आधारित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। अभिहित अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर चंदौसी में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से चंदौसी के गांधी पार्क से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एसएम इंटर कालेज मेम गोष्ठी होगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक गांधी पार्क में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संभल के साइकिल सवारों द्वारा यात्रा को शनिवार को बुलंदशहर जिले के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें