फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर आया विद्युत विभाग, कई मांगों के साथ अधीक्षण अभियंता ने माफी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भाकियू के आंदोलन के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं के तेवर काफी तीखे दिखे। सुबह कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अ भियंता की बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ में आहुतियां देने के बाद दोपहर को महापंचायत बुलाई। जिसमें संभल, मुरादाबाद, बदायूं सहित कई जिलों के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए तो अफसरों को मांगें पूरी करने को तीन बजे तक का अल्टीमेटम देकर उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया। जिससे प्रशासन में खलबली मच गई। दिनभर पुलिस प्रशासन तैनात रहा। शाम को एडीएम की अध्यक्षता में वार्ता हुई तो सभी मांगो को मानते हुए अधीक्षण अभियंता ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। तब कही किसान शांत हुए। लिखित समझौते के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई भाकियू (टिकैत) का बेमियादी धरना व विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

लेकिन शुक्रवार की देर शाम से ही विद्युत महकमा बैकफुट पर आ गया था। सुबह को तेवर दिखाने वाले अधीक्षण अभियंता ने रात 11 बजे लिपिक को निलंबित किया। शनिवार की सुबह से ही विद्युत महकमा तो बैकफुट पर था लेकिन किसान लगातार गरजते रहे।
दोपहर को महापंचायत में आसपास के कई जिलों के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से पहुंच गए। दिनभर अधीक्षण अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें जमकर कोसा गया। किसानों की संख्या देखकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया। सपा नेता सतीश प्रेमी, राजीव रस्तोगी, चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव ने भी धरने पर जाकर समर्थन दिया।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश महासचिव व मुरादाबाद-बरेली मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव ने शाम तीन बजे तक का अल्टीमेटम देकर उसके बाद उग्र आंदोलन करने का ऐलान कर दिया। लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने किसानों से वार्ता शुरू कर दी। एडीएम लवकुश त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय, अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा, सीओ सहित कई अधिकारियों ने वार्ता की।
कई मांगों पर विद्युत विभाग ने सहमति व्यक्त कर दी। लिखित में भी आश्वस्त कर दिया। इसके बाद सभी अधिकारी धरना स्थल पर आए और सार्वजनिक रूप से अधीक्षण अभियंता वीके पांडेय ने अपने व्यवहार के लिए किसानों से माफी मांगी।
इसके बाद बिजेंद्र सिंह यादव ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। इसमें मंडलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा, जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, बदायूं जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, रामवीर सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, नीटू चौहान, अमर सिंह राजपूत, सत्यवीर सिंह, मोहर सिंह, दीपक शर्मा, अफसर अली, संजीव यादव, मुकेश शर्मा, महावीर सिंह, संजीव चौधरी, गौतम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें